यूपी में कोरोना: मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय के कई अधिकारी संक्रमित, सीएम ने खुद को किया आइसोलेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के कई अधिकारी संक्रमित। प्रदेश में बढ़ा कोरोना का प्रकोप। जानकारी मिलने के बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को किया आइसोलेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन रिकॉर्ड मरीजों के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी के कार्यालय में भी कोरोना ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, निजी सचिव जय शंकर, निजी सहायक प्रताप और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, इसलिए मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं।
मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2021
यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।