{"_id":"68bdf38fcf90c924fb0e3314","slug":"many-new-members-joined-apna-dal-lucknow-news-c-13-knp1002-1374261-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपना दल से जुड़े कई नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपना दल से जुड़े कई नए सदस्य
Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
अपना दल की बैठक में माैजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
नगराम। अपना दल की बैठक रविवार को अब्बासनगर, अमजादपुर में जिलाध्यक्ष हरिओम पटेल की अध्यक्षता में हुई। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर दल में आस्था रखने वाले सुंदर लाल रावत, राकेश कुमार गौतम, कुलदीप कुमार गौतम व विकास बाबू वर्मा को अपना दल की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मंच रामकुमार पटेल रहे। संगठन विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष हरिओम पटेल ने सुधांशु पांडे व कैलाश पटेल को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया। विधानसभा स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। मोहनलालगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर रामकरण रावत तथा बख्शी का तालाब विधानसभा अध्यक्ष पद पर प्रशांत वर्मा को जिम्मेदारी दी गई।
इसी क्रम में युवा मंच के जिलाध्यक्ष राहुल पटेल ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अतुल कुमार व साहिल पटेल को जिला उपाध्यक्ष, सुचान सिंह व प्रांजल वर्मा को जिला महासचिव, दुर्गेश सिंह व अतुल कुमार को जिला सचिव, शिवम पटेल को जिला मीडिया सचिव तथा सुरेंद्र कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। छात्र मंच जिलाध्यक्ष आयुष पटेल ने भी अपनी टीम गठित की। प्रदेश सचिव लालता सिंह चौहान ने कहा कि आज युवाओं और छात्रों की भूमिका सबसे अहम है। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता अपने मोहल्ले और गांव में पार्टी का संदेश लेकर जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष पोनू पटेल ने कहा कि संगठन विस्तार से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।