फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many IPS officers Transfer by yogi government in up

यूपी: एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस के तबादले, अमित पाठक को गाजियाबाद की जिम्मेदारी

Fri, 26 Mar 2021 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Mar 2021 12:02 PM IST
सार

  • यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले
  • ए सतीश गणेश को वाराणसी के पुलिस कमिश्नर नियुक्त
  • असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर नियुक्त
  • एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद एसएसपी/डीआईजी की जिम्मेदारी

विज्ञापन
many IPS officers Transfer by yogi government in up
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। योगी सरकार ने करीब एक दर्जन से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। ए सतीश गणेश को वाराणसी और असीम अरुण को कानपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


वहीं, कई अन्य आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी वाराणसी अमित पाठक को गाजियाबाद एसएसपी/डीआईजी नियुक्त किया गया है। 
अखिलेश कुमार मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी, डीआईजी रेलवे पुष्पांजलि को नोएडा, मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त बनाया गया है। वहीं, पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारियों के तबादले
ज्वाइंट कमिश्नर (एलकेओ) नवीन अरोड़ा को आगरा रेंज, रमित शर्मा को बरेली रेंज, एस के भगत को वाराणसी रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। जे रविन्द्र गौड़ को मिर्ज़ापुर, दीपक कुमार को अलीगढ़, जोगेंद्र कुमार को झांसी, शलभ माथुर को मुरादाबाद रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरीट कुमार राठौर को पीलीभीत, बबलू कुमार को एटीएस, मुनिराज जी को आगरा, कला निधि नैथानी को अलीगढ़, रोहन पी कनय को झांसी, दिनेश कुमार पी को गोरखपुर, सचिन्द्र पटेल को कुशीनगर, संतोष सिंह को गोंडा, शैलेश पांडे को अयोध्या, बृजेश कुमार सिंह को इटावा, आकाश तोमर को प्रतापगढ़, सुजाता को बहराइच जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed