{"_id":"5819a6df4f1c1b0e574367f3","slug":"many-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, चार घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Nov 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के थाना पारा क्षेत्र में हुई एक कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन बेटियां व ड्राइवर सहित चार अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। रिटायर्ड डीआईजी सुनील चंद्र वाजपेयी की पत्नी सुषमा अपनी तीन बेटियों के साथ कानपुर से लखनऊ के अलीगंज जा रही थीं। तभी बुद्घेश्वर पुल से उतरते समय कार डिस्बैलेंस होकर डिवाईडर से जा टकराई, जिसमें सुषमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा घायल रीना, प्रीति व ईशा को ट्रॉमा भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे में ड्राइवर रामबाबू को भी मामूली चोटें आई हैं।