फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One Dead, many injured in an accident in ayodhya.

अयोध्या: कंटेनर से टकराई नेपाल से दिल्ली जा रही बस, स्कॉर्पियो भी भिड़ी, एक की मौत, छह यात्री घायल

Wed, 03 Apr 2019 01:24 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: vivek vivek Updated Wed, 03 Apr 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
One Dead, many injured in an accident in ayodhya.
अयोध्या में हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

नगर कोतवाली अंतर्गत हाई-वे पर जोगीतारा मोड़ के पास सोमवार देर रात एक अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एक एसयूवी को व बाद में एक बस को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में एसयूवी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बस व एसयूवी में सवार नौ लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने पीआरवी व अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के मंगलसी गांव के छह लोग सोमवार रात बिल्हरघाट से सत्संग में भाग लेकर गांव लौट रहे थे। रात करीब 12:30 बजे नगर कोतवाली के हवाई पट्टी नाका के पास जोगीतारा मोड़ के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ने पहले एसयूवी को उसके बाद नेपाल जा रही एक बस को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दसे में एसयूवी पलट गई, इसमें सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि बस सवार पांच यात्रियों को हलकी चोटें आई। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अरविंद चौरसिया व पीआरवी टीम ने एसयूवी में सवार लोगों को बाहर निकाला व अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों में हृदयराम चौरसिया (48) निवासी मंगलसी थाना रौनाही को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल गोविंद यादव व माता प्रसाद शर्मा को लखनऊ रेफर कर दिया। एक अन्य घायल रामगोपाल व पड़ोसी गांव इब्राहिमपुर निवासी राम अचल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं बस में सवार घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed