फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many flights delayed and hundreds of passengers face problems due to bad weather in lucknow

धुंध का असर : विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ में भी आईं दिक्कतें, 16 फ्लाइटें लेट, सैकड़ों यात्री परेशान

Fri, 01 Nov 2019 01:14 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Nov 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
many flights delayed and hundreds of passengers face problems due to bad weather in lucknow
flight - फोटो : pexels.com
लखनऊ में छाई धुंध का असर अब विमानों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। गोएयर की फ्लाइट जी8-207 ने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली से टेकऑफ किया। हालांकि, कुछ मिनट बाद ही पायलट को सूचना दी गई कि लखनऊ में मौसम खराब है। इसके बाद विमान वापस दिल्ली लौट गया।
विज्ञापन


ऐसे ही दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-811 एक घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। दूसरी फ्लाइट एआई-431 करीब 40 मिनट की देरी से दोपहर दो बजे लखनऊ पहुंची। फ्लाइट एआई-413 आधे घंटे देरी से सुबह 11.30 बजे अमौसी में लैंड कर सकी। उधर, गोएयर की फ्लाइट जी8-211 दो घंटे 43 मिनट की देरी से दोपहर 12.45 बजे लखनऊ पहुंची।
विज्ञापन


एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-992 दो घंटे 34 मिनट की देरी से सुबह 11 बजे लखनऊ पहुंची। गोएयर का विमान जी8-2509 दो घंटा 18 मिनट की देरी से उतरा। टेकऑफ में भी छूटे पसीने ः धुंध के चलते लखनऊ से दिल्ली की एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-812 सवा घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट एआई-991 भी 50 मिनट की देरी से दोपहर 2.55 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद व कोलकाता रूट भी गड़बड़ाया

many flights delayed and hundreds of passengers face problems due to bad weather in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
फ्लाइट एआई-414 अमौसी से 35 मिनट की देरी से दोपहर 11.45 बजे दिल्ली को रवाना हुई। उधर, गोएयर का विमान जी8-212 सवा दो घंटे की देरी से दोपहर 1.10 बजे रवाना हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-412 दो घंटे 20 मिनट की देरी से टेकऑफ कर सकी।

इंडिगो का विमान 6ई-733 करीब 56 मिनट की देरी से सुबह पौने दस बजे रवाना हुआ। गोएयर की फ्लाइट जी8-2510 दो घंटे 38 मिनट की देरी से सुबह 11.08 बजे रवाना हो सकी। मुंबई की इंडिगो की फ्लाइट 6ई-685 साढ़े तीन घंटे देरी से टेकऑफ कर पाई।

हैदराबाद व कोलकाता रूट भी गड़बड़ाया
लखनऊ का मौसम खराब होने से हैदराबाद व कोलकाता रूट की फ्लाइटों का संचालन भी गड़बड़ा गया। सुबह हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-844 करीब साढ़े तीन घंटे की देरी से 10.28 बजे उड़ान भर सकी। ऐसे ही कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-244 भी देरी से रवाना हुई। फ्लाइट ने सुबह 11.23 बजे टेकऑफ किया।

ट्रेनों पर भी पड़ा असर

many flights delayed and hundreds of passengers face problems due to bad weather in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं धुंध के चलते ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। दिल्ली, पंजाब की ओर से आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस (12524) 13 घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14650) 12 घंटे, इंटरसिटी एक्सप्रेस (14123) सवा घंटे और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (12232), पंजाब मेल (13006) व डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) डेढ़-डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed