मंत्री जी को गुस्सा आया, नप गए इंजीनियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरतने पर फर्रुखाबाद निर्माण खंड कार्यालय के सभी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है।
इनमें अधिशासी अभियंता निर्माण खंड सुधीर कुमार अग्रवाल भी शामिल हैं।
लोक निर्माण मंत्री शिव पाल सिंह यादव के अनुसार जांच में पाया गया कि निर्माण खंड सड़कों के निर्माण में लापरवाही बरत रहा है।
लिहाजा अधिशासी अभियंता के साथ ही सहायक अभियंता व जूनियर अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे 178 किमी लंबाई की सड़क बनाई जाएगी।
फर्रुखाबाद बाढ़ पीड़ित क्षेत्र है। बाढ़ रोकने के इंतजामों के लिए 30 करोड़ रुपये की योजनाओं की जरूरत है।