फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many courses of MBA may shut off

एमबीए के कई पाठ्यक्रमों पर बंदी का खतरा

Thu, 11 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Many courses of MBA may shut off
...तो एमबीए में सभी आवेदकों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

बंद हो सकते हैं एलयू में एमबीए के कई कोर्स
600 सीटों के लिए सिर्फ 422 ने लॉक किया विकल्प
पंजीकरण के बाद विकल्प भरने की अवधि पूरी, आवंटन कल
लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए और एमएससी के बाद अब एमबीए के कोर्सेज पर भी ताला लगने की नौबत आ रही है। एमबीए की कुल 600 सीटों के लिए बुधवार शाम तक सिर्फ 422 अभ्यर्थियों ने ही सीट लॉक की हैं। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए माना जा रहा है कि ज्यादातर अभ्यर्थियों ने लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) के दोनों पाठ्यक्रम के लिए ही विकल्प दिए होंगे। अगर ऐसा होता है तो इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के कोर्सेज पर ताला लगने का खतरा मंडरा रहा है। सीट लॉक करने का मौका बुधवार रात 12 बजे तक था। इसके बाद शुक्रवार को एमबीए की आवंटन सूची जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने लुंबा और आईएमएस के आवेदन फॉर्म एक साथ मांगे थे। इस वजह से यह पता लगाना संभव नहीं था कि इनमें से किस पाठ्यक्रम के लिए कितने आवेदन आए हैं। लुंबा में 120 और आईएमएस में कुल 480 सीटें हैं। विवि ने इनकी प्रवेश परीक्षा के बाद ऑनलाइन ऑफ कैंपस प्रणाली पर काउंसलिंग की शुरुआत कर दी। बुधवार को पंजीकरण के बाद एडवांस फीस जमा करने तथा विकल्प भरने की अंतिम तारीख समाप्त हो गई। विवि के नये नियम के अनुसार अगर किसी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की 60 फीसदी सीटों पर दाखिले नहीं होते हैं तो उस साल उक्त कोर्स पर ताला लग जाता है। लुंबा में 60 सीटें रेग्युलर और 60 सेल्फ फाइनेंस की हैं। वहीं आईएमएस में एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस, एमबीए एचआर में एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस और मास्टर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस प्रणाली पर हैं। इसलिए बंदी का खतरा इन्हीं पाठ्यक्रमों पर है।
विज्ञापन

कई पाठ्यक्रमों पर लग चुका है ताला
लविवि में काउंसलिंग के बाद सोशल वर्क सेल्फ फाइनेंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन सेल्फ फाइनेंस, एमएससी प्लांट साइंस, एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, एमए डिफेंस स्टडीज, एमए होमसाइंस, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमए क्रिमिनोलॉजी, वुमेन स्टडीज पाठ्यकमों में कुल सीट के मुकाबले 60 फीसदी दाखिले नहीं हो सके। इसलिए इन कोर्सेज पर इस साल ताला लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed