फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many congress workers arrested for protest 

विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेता गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
many congress workers arrested for protest 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि बिलों को किसान विरोधी बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया। जहां से शाम को उन्हें रिहा किया गया।  प्रदर्शन को लेकर पार्टी के कई नेताओं के घरों पर  पुलिस ने सुबह से पहरा बिठाकर नजरबंद भी कर दिया था।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के कृषि बिलो के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को राजभवन के सामने प्रदर्शन करने के लिए परिवर्तन चौक पर जमा हुए लेकिन पुलिस ने लाठी पटकर उन्हें तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदीप कनोजिया के पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में कपड़े भी फट गए और चोट भी आई। पुलिस की सख्ती के चलते कांग्रेस के कई नेता परिवर्तन चौक तक कार्यकर्ताओं के साथ नहीं पहुंच सके। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर परिवर्तन चौक पहुंचे लेकिन वहां पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर भी पुलिस का पहरा था। जिस कारण वह कार्यकर्ताओं के साथ नहीं निकल पा रहे थे। इसके लिए उन्हें पुलिस को चकमा देना पड़ा और वह एक दो पहिया वाहन से परिवर्तन चौक पहुंचे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भी अपने घर से चोरी छुपे निकल पाए क्योंकि उनके घर पर सुबह से ही पुलिस को तैनात कर दिया गया था । इसके अलावा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही भारी तादाद में पुलिस बल परिवर्तन चौक पर तैनात था। सड़क पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए कई बसों को भी लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए चोटिल

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया पुलिस के साथ धक्का.मुक्की में करीब दर्जनभर दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जिन कार्यकर्ताओं को चोटें आई उनमें शहर कांग्रेस के  प्रवीण सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रदीप मौर्या, शहजाद आलम, आरबी सिंह, अभिषेक राजा, योगेश्वर सिंह, राजेश और मोहम्मद रेहान कुरैशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed