फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many burnt due to fire

Lucknow News: आग से दुकानें और झोपड़ियां राख, दो लोग झुलसे

Wed, 12 Apr 2023 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
many burnt due to fire
लखनऊ। साउथ सिटी पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह सात दुकानें और आधा दर्जन झोपड़ी आग में जलकर राख हो गईं। आग की चपेट में आकर दो लोग मामूली रूप से झुलस गए, जबकि 17 मवेशी व एक पालतू कुत्ता भी जल गया। सिलिंडर फटने से दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


रायबरेली रोड पर जगदीश की कूलर की घास की अस्थाई दुकान थी। मंगलवार सुबह 9.30 बजे इसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आसपास की छह दुकानें व उसके पीछे की आधा दर्जन झोपड़ियां आग की जद में आ गईं। आग की सूचना पाकर मौके पर पीजीआई पुलिस और पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से आग बुझाई जा सकी। आग का विकराल रूप देखकर पास के दुकानदार महताब जगदीश मदद के लिए पहुंचे। वह किसी तरह से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गए। महताब का हाथ तो जगदीश का चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन



2 लाख रुपये भी जल गए
दिनेश कुमार की मच्छरदानी व टेडीबियर की दुकान भी जल गई। दिनेश के मुताबिक सोमवार को उन्होंने बाराबंकी की एक बैंक से 2 लाख रुपये निकले थे। ये रकम भी वहीं रखी थी। आग में पूरे पैसे जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के अलग अलग कारण बताएदुकानदारों का कहना है कि जगदीश की दुकान के ऊपर से बिजली के तार निकले हैं, जिसकी चिंगारी से आग लगी। कुछ लोगों का दावा है कि कुछ दुकानों में अवैध वेल्डिंग का काम होता है। उसकी चिंगारी से आग भड़की। वहीं एफएसओ पीजीआई मामचंद्र बलगुज्जर का दावा है कि अब तक की जांच में पता चला है कि खाना बनाते वक्त गैस लीकेज आग की वजह है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed