{"_id":"617a0da95476921fec205c48","slug":"many-arrested-in-up-for-celebrating-pakistans-victory-during-t20-world-cup-india-pak-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का केस, अबतक सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs PAK T20: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का केस, अबतक सात गिरफ्तार
Thu, 28 Oct 2021 08:30 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:30 AM IST
सार
यूपी पुलिस ने पांच जिलों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है और चार को हिरासत में लिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का केस: आगरा पुलिस की गिरफ्त में तीन कश्मीरी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान 24 अक्तूबर को हुए मैच में पाकिस्तान की जीत और भारत की हार पर खुशियां मनाने और पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने के आरोप में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच जिलों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है और चार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उक्त मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को टी-20 मैच हुआ था, जिसमें भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यूपी समेत देश के कई हिस्सों में कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर पाक की जीत पर खुशियां मनाई थीं।
विज्ञापन
बरेली, बदायूं, सीतापुर और आगरा में दर्ज हुए थे मुकदमे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक बदायूं का रहने वाला है। 24 अक्तूबर को उसने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट कर और पाकिस्तान के झंडे की फोटो लगाकर जश्न मनाया था।
विज्ञापन
वहीं बरेली के दो लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला और शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज की। सीतापुर में भी पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने पर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
वहीं एक अन्य आरोपी बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र का है। आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन किया और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में अपशब्द लिखा। वहीं आगरा के जगदीशपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए।