{"_id":"5e89bb1f8ebc3e72c16a92a7","slug":"many-areas-sealed-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामले मिले, कई इलाकों को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामले मिले, कई इलाकों को किया गया सील
Sun, 05 Apr 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर फैला सन्नाटा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव के सात नए मामलों के चलते शहर के कई इलाकों को सील कर दिया गया है। नए मामलों को मिलाकर लखनऊ में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 30 हो गई है।
विज्ञापन
संक्रमण के खतरे को देखते हुए शहर के कैसरबाग, तालकटोरा, सआदतगंज, वजीरगंज के कुछ हिस्सों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा, तालकटोरा के लाल मस्जिद और पीरबख्श मस्जिद के आसपास का इलाका, कैसरबाग में रहमानिया मस्जिद और फूल बाग मस्जिद के आसपास का इलाका व वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आसपास का इलाका सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कैंट स्थित अली जान मस्जिद से मिले 12 जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अन्य जमातियों समेत उनके संपर्क में आए 80 लोग शहर की मस्जिदों से मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें गुडंबा की मस्जिद में ठहरे दिल्ली के 17 और मड़ियांव की मस्जिद में रह रहे असम के छह जमाती शामिल हैं। कैंट से मिले सहारनपुर के जमातियों के संपर्क में आए 10 लोगों की सैंपलिंग कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुडंबा इंस्पेक्टर ने बताया कि दिल्ली के 17 जमाती 28 फरवरी को लखनऊ आए और यहां रजौली स्थित मस्जिद में ठहरे थे। ये लोग कैसरबाग की मरकज मस्जिद में हुए जलसे में शामिल हुए थे। पूछताछ में इन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए जलसे में शामिल होने से इनकार किया है।
वहीं, मड़ियांव इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि असम के छह जमाती केशवनगर स्थित मस्जिद में ठहरे हुए थे। सभी कैसरबाग स्थित मरकज मस्जिद में हुए जलसे में शामिल हुए थे। इन्हें सीतापुर रोड स्थित जीसीआरजी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। कैंट से भी 10 लोगों को पकड़कर क्वारंटीन किया गया है। ये सभी कोरोना पॉजिटिव निकले लोग सहारनपुर के 12 लोगों के संपर्क में आए थे।