फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Many anganbadi centre are make running in rental place

शहरी क्षेत्र में लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे

Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Many anganbadi centre are make running in  rental place
राजधानी के शहरी क्षेत्र में लगभग सभी आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे हैं। कहीं छोटा कमरा तो कहीं बरामदा या कहीं कोई और काम चलाऊ जगह है।
विज्ञापन

कहने को तो विभाग ने छह हजार रुपये तक किराया खर्च करने की व्यवस्था की है, लेकिन मानकों के अनुसार भवन के लिए कहीं जगह नहीं मिल पा रही। स्थिति यह है कि अधिकांश भवन सही लोकेशन में नहीं है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अनुसार, पॉश अलीगंज के कपूरथला में तो तय किराए की राशि पर कमरा ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में बरामदे को किराए पर लेकर केंद्र चलाया जा रहा है। अन्य स्थानों में भी इसी तरह काम चलाया जा रहा है। मंदिर के प्रांगण में तक में केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख नियम
- लगभग 600 वर्गफीट में भवन हो।
- भवन किराए पर लेने के लिए पहले विज्ञापन निकलेगा।
- रजिस्ट्री के कागज जमा होंगे।
- करीब 3 साल के लिए अनुबंध होगा।
- जिला कमेटी नियमानुसार आवंटन करेगी।
- अनुबंध बढ़ भी सकता है।
समय से भुगतान नहीं, पद भी खाली
किराए का भुगतान भी कई बार समय से नहीं होता है। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन के संगठन के अनुसार, अधिकांश जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने पास से किराया भरती हैं। इसके अलावा स्वीकृत पदों में कई पद पूरे जिले में खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार किराए पर भवन लेने की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की जाती है। आवेदन न आने पर जो भवन लिए गए हैं, उनका किराया भौतिक स्थिति देखकर सक्षम अधिकारी की संस्तुति से किया जा रहा है। बाकी पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है।
- अखिलेंद्र दुबे, डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed