फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Women tied *rakhi* to Akhilesh Yadav; he remarked that the work on JPNIC could have been completed had the

यूपी: महिलाओं ने अखिलेश यादव को बांधी राखी, बोले- भाजपा चाहती तो जेपीएनआईसी का काम पूरा हो सकता था

Thu, 27 Aug 2026 02:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 27 Aug 2026 02:25 PM IST
सार

रक्षाबंधन कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने अखिलेश यादव को राखी बांधी। इसके बाद उन्होंने जेपीएनआईसी को निजी कंपनी को लीज पर देने के फैसले पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती तो अधूरी इमारत का काम पूरा हो सकता था। फैसले के विरोध की आशंका पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
UP: Women tied *rakhi* to Akhilesh Yadav; he remarked that the work on JPNIC could have been completed had the
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोहिया सभागार में सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने भी महिलाओं को शगुन का लिफाफा देकर पर्व की बधाई दी।

विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को निजी कंपनी को लीज पर देने के फैसले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के रास्ते पर ही पार्टी आगे बढ़ती रहेगी।

विज्ञापन

बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा कराया जा सकता था

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने गठन के समय जयप्रकाश नारायण की तस्वीर लगाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा सरकार वास्तव में चाहती तो जेपीएनआईसी की बिल्डिंग का अधूरा काम पूरा कराया जा सकता था। यह इमारत जनता के पैसे से बनाई गई है और ठेकेदार को पूरा भुगतान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद सेंटर का काम पूरा नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे

अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने राष्ट्रीय महिला समानता दिवस के अवसर पर आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके तहत समाजवादी सरकार बनने पर आधी आबादी को पूरी आजादी मिलेगी। उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं को इंटर पास होने के बाद लैपटॉप और साइकिल दी जाएगी। महिलाओं की सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त होगी। छात्राओं को मेट्रो सफर मुफ्त होगा।

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बंद किए सभी 26 हजार प्राइमरी स्कूल फिर खोले जाएंगे। सरकारी स्कूलों में फीस माफ और प्राइवेट में फीस हाफ होगी। न्यूट्रिशन मिशन योजना फिर शुरू की जाएगी। ऑगनबाड़ी केंद्रों को ठीक किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना आधी आबादी की पूरी आजादी का संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed