फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manuscripts will be protected through Gyan Bharatam Mission

Lucknow News: ज्ञानभारतम् मिशन से सुरक्षित होंगी पांडुलिपियां

Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Manuscripts will be protected through Gyan Bharatam Mission
लखनऊ। यूपी राजकीय अभिलेखागार में ज्ञानभारतम् मिशन के तहत बुधवार को आयोजित पांडुलिपि अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रीमद्भगवद्गीता की दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपि आकर्षण का केंद्र रही। वर्ष 1967 की इस पांडुलिपि में भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित सात सुंदर चित्रों के साथ भगवद्गीता के सभी 700 श्लोक संकलित हैं। रामचरितमानस की प्राचीन हिंदी पांडुलिपि ने भी प्रतिभागियों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में ज्ञानभारतम् निर्देशिका और कोलोनियल लखनऊ नामक दो पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। डॉ. वंदना सिंह ने ज्ञानभारतम् पोर्टल, मोबाइल ऐप और पांडुलिपि सर्वेक्षण पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि ज्ञानभारतम् मिशन के जरिये देश में करीब एक करोड़ पांडुलिपियों को एकत्रित और संरक्षित करने की दिशा में काम होगा। विशिष्ट अतिथि बीबीएयू के सह प्राध्यापक डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी बौद्धिक विरासत की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर हैं। कार्यशाला में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन




प्रदेश की सांस्कृतिक व ज्ञान परंपरा देश की सबसे बड़ी धरोहर...



पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश की सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ज्ञानभारतम् मिशन जैसी पहल केवल पांडुलिपियों के संरक्षण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि भारतीय इतिहास, दर्शन, साहित्य और लोक ज्ञान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed