फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansi Yadav murder case: Arshad was driving the car, Salman had slit Mansi's throat

मानसी यादव हत्याकांड: अरशद चला रहा था कार, सलमान ने रेता था मानसी का गला, आरोपियों ने उगला पूरा सच

Fri, 06 Oct 2023 08:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Oct 2023 08:35 AM IST
सार

मानसी हत्याकांड के दो आरोपियों को गुडंबा पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर कई घंटे पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली। अरशद बोला कि वह कार चला रहा था। सलमान पीछे मानसी के साथ बैठा था।

विज्ञापन
Mansi Yadav murder case: Arshad was driving the car, Salman had slit Mansi's throat
मानसी हत्याकांड : शव की तलाश करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मानसी हत्याकांड के दो आरोपियों को गुडंबा पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लेकर कई घंटे पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ में पूरी वारदात कबूली। अरशद बोला कि वह कार चला रहा था। सलमान पीछे मानसी के साथ बैठा था। जब सड़क पर सन्नाटा दिखा तो सलमान ने उसकी गर्दन रेत दी। जिंदा रहने की कोई गुंजाइश न रहे, इसलिए कई बार उसको चाकू से गोद दिया था। रिमांड के दौरान दोनों को सरयू पुल ले जाया गया, जहां से मानसी के शव को दोनों ने फेंका था।

विज्ञापन


गुडंबा इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक मानसी का शव बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आरोपियों को कोर्ट की अनुमति पर बुधवार को 24 घंटे के लिए कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोपियों को सरयू नदी पुल पर ले जाया गया। जहां उन्होंने बताया कि यहीं से शव नदी में फेंका था। कई घंटे तक गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई, लेकिन नहीं मिला। दरअसल, वारदात हुए एक महीने से भी अधिक का वक्त बीत चुका है। इसलिए शव मिलना बहुत मुश्किल है। रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल में दाखिल किया।
विज्ञापन


जैसे ही मानसी बोली- हम आएंगे, वैसे ही मार दिया
अरशद ने बताया कि वह मानसी को उसके घर छोड़ने जा रहा था। कार में बैठाते वक्त उसे मारने का इरादा नहीं था। पर, बीच रास्ते में जब जुनैद के घर न आने की हिदायत दी तो मानसी ने कहा कि वह आएगी और जुनैद से ही शादी करेगी। इतना सुनते ही सलमान ने उसे मार दिया था। हालांकि, पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई हैं, उससे पता चला है कि आरोपियों ने साजिश रचकर मारा। अचानक से हत्या की बात से पुलिस इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानिए क्या था पूरा मामला
बाराबंकी के देवा निवासी 22 वर्षीय मानसी यादव का ऑनलाइन गेमिंग के जरिये खदरा निवासी जुनैद से दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग हो गया था। वह घर छोड़कर लखनऊ में रहने लगी थी। इससे जुनैद व उसका परिवार परेशान था। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसलिए जुनैद के भाई अरशद ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर चार सितंबर की रात मानसी की हत्या कर सरयू में शव फेंक दिया था। 21 सितंबर को एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। पिछले सप्ताह गुडंबा पुलिस ने जुनैद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed