फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mansarovar Yatra affected due to bad weather

मुख्यमंत्री मेहरबान पर मौसम ने किया परेशान

Wed, 29 Jan 2014 10:11 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Jan 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
Mansarovar Yatra affected due to bad weather

बेहद कठिन मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा की रही सही कसर इस बार मौसम की बेरुखी ने पूरी कर दी।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रा पूरी कर सरकार से सहायता लेने वाले तीर्थयात्री ही नहीं मिल रहे हैं।

पिछले साल जहां 31 लोगों ने सरकार से सहायता प्राप्त की थी, इस बार केवल तीन मानसरोवर यात्री ही यह सहायता पाने की लाइन में हैं।

इन तीर्थयात्रियों को सात फरवरी को सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार ने पहली बार कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौटने वाले सूबे के श्रद्धालुओं को 25-25 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति करने का फैसला किया था। यह सहायता अधिकतम 50 यात्रियों को देने की व्यवस्था है।

पिछले साल मुख्यमंत्री ने यात्रा पूरी कर लौटे 31 श्रद्धालुओं को अपने सरकारी आवास पर प्रतिपूर्ति रकम देकर सम्मानित किया था।

तब धर्मार्थ कार्यमंत्री आनंद सिंह ने इस रकम को कम बताते हुए अत्यधिक यात्रा खर्च का हवाला देकर इसे दोगुना करने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री ने उस समय तो इस संबंध में कुछ नहीं कहा था लेकिन बाद में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। अब पात्र श्रद्धालुओं को 25 हजार की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन


मगर जब इस बार यात्रा कर लौटे श्रद्धालुओं से आवेदन मांगे गए तो पता चला कि पिछली बार जितने भी आवेदन नहीं आए।

अंतिम तौर पर केवल तीन श्रद्धालु ही इसके लिए पात्र पाए गए हैं। अधिकारी बताते हैं कि उत्तराखंड में आपदा और विपरीत मौसम का असर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पड़ा। सरकार का प्रोत्साहन भी कोई असर नहीं डाल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इन तीन यात्रियों को सात फरवरी को प्रतिपूर्ति रकम देकर सम्मानित करने का प्रस्ताव है। यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए यह कार्यक्रम विधानभवन में ही संपन्न कराने की योजना है। कृषि एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री आनंद सिंह के हाथों प्रतिपूर्ति रकम श्रद्धालुओं को दिलाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed