फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manoj Academy won the match

Lucknow News: मनोज अकादमी ने जीता मुकाबला

Thu, 21 May 2026 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Manoj Academy won the match
लखनऊ। मनोज अकादमी ने अवध क्रिकेट अकादमी को 107 रन से मात देते हुए एलसीए अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में पूरे अंक प्राप्त किए। एलसीए न्यू सेंटर में खेले गए मुकाबले में मनोज अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। लक्ष्य पांडेय ने 54 और सम्राट सिंह ने 25 रन बनाए। राजवीर सिंह ने तीन और नौशाद ने दो विकेट लिए। जवाब में अवध क्रिकेट अकादमी की टीम खराब शुरुआत से उबर न सकी और पूरी टीम का पुलिंदा 16.5 ओवर में 52 रन पर बंध गया। अमान ने सबसे अधिक 23 रन बनाए। लक्ष्य पांडेय ने 11 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed