{"_id":"5adf92014f1c1b6d098b6380","slug":"mannan-vani-pic-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के गायब कश्मीरी युवक के आतंकी बनने की आशंका, सोशल मीडिया से तस्वीरों पर एजेंसियां चौकन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के गायब कश्मीरी युवक के आतंकी बनने की आशंका, सोशल मीडिया से तस्वीरों पर एजेंसियां चौकन्नी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 25 Apr 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
एके-47 के साथ मन्नान वानी (सबसे बायें)।
- फोटो : amar ujala
अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी (एएमयू) से जनवरी में लापता हुए कश्मीरी मूल के मन्नान वानी की नई तस्वीरों ने सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर शिकन ला दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तस्वीर में वानी के हाथों में एके-47 नजर आ रही है। जबकि, उसके दो अन्य साथियों के हाथ में तलवार है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर का मूल निवासी वानी तब सुर्खियों में आया था जब जनवरी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से गायब होने के बाद उसके हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने की बात सामने आई थी। सुरक्षा एजेंसियों ने यूनिवर्सिटी में भी काफी खोजबीन की थी।
विज्ञापन
अंतिम बार वह दो जनवरी को एएमयू में देखा गया था। पांच जनवरी को उसने हिजबुल मुजाहिदीन जॉइन कर लिया था। आठ जनवरी को हिजबुल के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने वानी के हिजबुल में शामिल होने की तस्दीक भी की थी। उस समय वानी की असलहे के साथ तस्वीर भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
अब नई तस्वीर में उसके साथ डॉ. सैफुल्लाह व हाफिज आदिल के होने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि वानी कश्मीर में ही सक्रिय है और ताजा तस्वीरें वहीं की हो सकती हैं। अब यूपी के साथ देश की सुरक्षा एजेंसियां भी इन ताजा तस्वीरों की पड़ताल कर रही हैं।