फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manish Verma becomes president of the Munshi Puliya Area Traders Association

Lucknow News: मनीष वर्मा बने मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Manish Verma becomes president of the Munshi Puliya Area Traders Association
मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के साथ लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरन
लखनऊ। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को मुंशी पुलिया स्थित एक होटल में लखनऊ व्यापार मंडल का विस्तार कर मुंशी पुलिया परिक्षेत्र व्यापार मंडल का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रांसगोमती अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र रहे।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में मनीष वर्मा को अध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री, देवजीत पांडेय को महामंत्री और यशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। समाजीत वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विजय पांडेय प्रवक्ता चुने गए। विनय पटेल को सचिव व विवेक सिंह बघेल और रामायण श्रीवास्तव को विधि सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। संतोष त्रिपाठी, तरुण पांडेय, विपिन चौधरी, शिवशंकर यादव और जावेद अली उपाध्यक्ष बनाए गए। सुफल वर्मा, हरीश चंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, अनुज सिन्हा, आनंद गुप्ता, सुभाष उप्रेती, शिवम सिंह और चांद नबी खान को वरिष्ठ सचिव बनाया गया। कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष सुहैल हैदर अल्वी, अभिषेक सिंह चौहान, पवन, दीपक, सतनाम सिंह, परमजीत सिंह, ऋषि मेहरा, महामंत्री सोमेश मिश्रा और अमिताभ श्रीवास्तव और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed