फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mango Festival 2023: CM Yogi inaugurated, said - Europe's market is waiting for UP's mangoes, increase the qua

आम महोत्सव 2023 : सीएम योगी ने किया उद्घाटन, बोले- यूरोप का बाजार कर रहा यूपी के आम का इंतजार, गुणवत्ता बढ़ाएं

Fri, 14 Jul 2023 05:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Jul 2023 05:37 PM IST
सार

सीएम अवध शिल्प ग्राम में आयोजित आम महोत्सव में संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1000 वैरायटी के आम उत्पादित होते हैं ।उत्तर प्रदेश में केवल उत्तर प्रदेश की जनता ही नही बल्कि पूरे देश के साथ विश्व भर के देशों में मांग पूरी करने में सफल हो सकता है।

विज्ञापन
Mango Festival 2023: CM Yogi inaugurated, said - Europe's market is waiting for UP's mangoes, increase the qua
आम महोत्सव 2023 का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रूस में उत्तर प्रदेश के आमों की काफी मांग है। वहां पर 800 सौ रुपये प्रति किलो आम बिक रहा है। यहां से कार्गो के माध्यम से आम भेजने में 190 रुपये का खर्च आता है। यानी कोई किसान अगर रूस में आम भेजेगा तो उसे 600 रुपये से ज्यादा का नेट प्रॉफिट होगा। हमें यहां के आमों को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाना है। यूरोप के बाजार उत्तर प्रदेश के आम का इंतजार कर रहे हैं। शॉर्टकट न अपनाएं अपनी गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए मांग के अनुरूप प्रोडेक्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बीज से लेकर बाजार तक की दूरी को कम करने का कार्य कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आम मोहत्सव किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का एक मंच
सीएम योगी ने शुक्रवार को अमर शहीदपथ स्थित अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय ‘‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023’’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हमने दुनिया के अलग-अलग देशों में टीमें भेजी थी। प्रदेश की औद्यानिक फसलों के लिए हमें वैश्विक बाजार को टटोलना होगा। इसके लिए विभिन्न देशों में मौजूद भारत के मिशन के माध्यम से यूपी के कृषि से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन करें। सीएम योगी ने कहा कि आम महोत्सव किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का एक मंच है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित से जुड़े सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों को भी वैश्विक बाजार में पहुंचाना होगा
सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के अंदर 4 स्थानों पर पैक हाउस बनाए हैं। अभी पिछले दिनों वाराणसी के पैकहाउस से दो टन आम हमें दुबई भेजने का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसे ही कार्यक्रम हमें सहारनपुर, अमरोहा और लखनऊ पैकहाउस से आयोजित करने होंगे। उन्होंने कहा कि औद्यानिक फसल के साथ-साथ हमें यहां की सब्जियों को भी वैश्विक बाजार में पहुंचाना होगा। इसके लिए हमारे कृषि वैज्ञानिकों और उद्यान विभाग के अधिकारियों को सामूहिक प्रयास करना होगा तब ही हम नई संभावनाओं को तलाश पाएंगे और उत्तर प्रदेश के कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों को एक अलग पहचान दिला पाएंगे।

आम के क्रेता और विक्रेता ने सीएम योगी को दिया धन्यवाद
आम महोत्सव में उत्पादक, क्रेता, विक्रेता और निर्यातक शामिल हुए। इनमें अलीगढ़ के आम क्रेता डॉक्टर मोबिनुद्दीन खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का नतीजा है कि पिछले सप्ताह रूस की राजधानी मास्को में आमरस कार्यक्रम का सफल आयोजन हो पाया। वहां के लोगों ने उत्तर प्रदेश के दशहरी, लंगड़ा, चौसा आदि आमों का स्वाद चखा। सीएम योगी की यूपी के आमों को वैश्विक पहचान दिलाने की दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से आज यहां के आम रूस, दुबई और बहरीन पहुंच पा रहे हैं।


दो से तीन टन आम प्रत्येक सप्ताह निर्यात कर रहे
आम विक्रेता बहरीन के लतीश भाटिया ने कहा कि यह महोत्सव हमारे उत्तर प्रदेश के आमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हम दो से तीन टन आम प्रत्येक सप्ताह निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी यहां के आमों को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे आम के किसानों के साथ आम से बने उत्पादों का कारोबार करने वालों को काफी फायदा मिलेगा। भाटिया ने इसके लिए सीएम योगी का आभार जताया।

आम उत्पादन से जुड़े किसान हुए सम्मानित
कार्यक्रम से पहले सीएम योगी ने आम और आम से बने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथा ही उन्होंने आम महोत्सव 2023 की स्मारिका का विमोचन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने आम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए किसानों और व्यापारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह एवं आम उत्पादक किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed