फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mandi Parishad's account seized for not paying outstanding house tax

Lucknow News: बकाया गृहकर जमा न करने पर मंडी परिषद का खाता सीज

Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Mandi Parishad's account seized for not paying outstanding house tax
लखनऊ। करीब 65 लाख रुपये का बकाया गृहकर न जमा करने पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को मंडी परिषद का बैंक खाता सीज कर दिया। एक सप्ताह में कर जमा नहीं किया तो खाते से कटौती कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जोन छह के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने बताया कि दुबग्गा सब्जी मंडी और मछली मंडी पर कई वर्षों का गृहकर बकाया है। यह टैक्स पुनरीक्षित करने के बाद का है। परिषद को कई बार बिल और नोटिस जारी करने के साथ टीम ने कार्यालय जाकर भी संपर्क किया, लेकिन गृहकर नहीं जमा किया गया।
विज्ञापन


इस कारण बृहस्पतिवार को सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी समिति की एसबीआई शाखा में मंडी परिषद के खाते को सीज कर दिया गया। मंडी परिषद अब इससे लेन-देन नहीं कर पाएगी। जोनल अधिकारी ने बताया कि 19 जनवरी को मंडी परिषद की ओर से 22 लाख रुपये का चेक व्हाट्सएप से बिना साइन का भेजा गया, पर मूल चेक नहीं जमा कराया गया। इसे लेकर भी आपत्ति की गई थी। जोनल अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 से 509 के तहत नगर निगम को अधिकार है वह बैंक खाता सीज कर सकता है। जितना टैक्स बकाया है, उतना पैसा नगर निगम के खाते में ट्रांसफर करने के लिए कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed