{"_id":"61a9a849d61c6d34e4241eb2","slug":"mandi-parishad-recruitment-announcement-of-579-candidates-for-record-test-none-found-qualified-in-stenographer-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिषद भर्ती : अभिलेख परीक्षण के लिए 579 अभ्यर्थियों की घोषणा, आशुलिपिक भर्ती में कोई नहीं मिला अर्ह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिषद भर्ती : अभिलेख परीक्षण के लिए 579 अभ्यर्थियों की घोषणा, आशुलिपिक भर्ती में कोई नहीं मिला अर्ह
Fri, 03 Dec 2021 10:46 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:46 AM IST
सार
आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि आशुलिपिक के लिए विज्ञापित 10 पदों के लिए कोई भी अभ्यर्थी आशुलिपि व टंकण परीक्षा में सफल नहीं हुआ है। कनिष्ठ सहायक के लिए विज्ञापित 35 पदों के लिए टंकण परीक्षा में 51 अभ्यर्थी सफल हुए हें।
विज्ञापन
टंकण परीक्षा (सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंडी परिषद व समितियां के अंतर्गत विभिन्न पदों के चयन के लिए आयोजित भर्ती में अभिलेख परीक्षण के लिए 579 अर्ह अभ्यर्थियों की घोषणा कर दी है। आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि आशुलिपिक के लिए विज्ञापित 10 पदों के लिए कोई भी अभ्यर्थी आशुलिपि व टंकण परीक्षा में सफल नहीं हुआ है। कनिष्ठ सहायक के लिए विज्ञापित 35 पदों के लिए टंकण परीक्षा में 51 अभ्यर्थी सफल हुए हें।
विज्ञापन
इन्हें अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित कर दिया गया है। इसी तरह लेखा लिपिक, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 व मंडी निरीक्षक (अमीन/नीलामकर्ता) के सापेक्ष लिखित परीक्षा के आधार पर अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लेखा लिपिक के लिए 89, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 के लिए 33 व मंडी निरीक्षक (अमीन/नीलामकर्ता) पद के लिए कुल 579 अभ्यर्थियों को अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया गया है।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने बताया कि लेखा लिपिक, मंडी पर्यवेक्षक श्रेणी-2 व मंडी निरीक्षक (अमीन/ नीलामकर्ता) के परिणाम से संबंधित कट ऑफ तथा अर्हता अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
कंप्यूटर आपरेटर भर्ती में अर्ह अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण सात को
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती-2016 में द्वितीय चरण की टंकण परीक्षा के आधार पर अर्हता व अभिलेख परीक्षण की कार्यवाही सात दिसंबर को करेगा। इस परीक्षा में 136 अभ्यर्थी अर्हता व अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को सात दिसंबर को 10 बजे समस्त आवश्यक अभिलेखों के साथ आयोग के पिकप भवन स्थित कार्यालय पर उपस्थित होने को कहा है।