फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Manappuram company official grabbed gold worth Rs 14.22 crore

Lucknow News: मणप्पुरम कंपनी के अधिकारी ने हड़पा 14.22 करोड़ का सोना

Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Manappuram company official grabbed gold worth Rs 14.22 crore
मणप्पुरम कंपनी के अधिकारी ने हड़पा 14.22 करोड़ का सोना
लखनऊ। मणप्पुरम ज्वैलर्स लि. कंपनी के अधिकारी ने 14.22 करोड़ रुपये का सोना हड़प लिया। कंपनी के जनरल मैनेजर ने चौक थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कर्नाटक के बंगलूरू स्थित मणप्पुरम ज्वैलर्स लि. व मैन्युफैक्चरिंग यूनिट फेज-2 में उमेश कुमार जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। उनके मुताबिक कंपनी का एक शाखा कार्यालय चौक में गोल दरवाजा पर स्थित श्री प्लाजा कॉम्प्लेक्स में है। इसमें बालागंज के जनरलगंज निवासी कमल सिंह वर्ष 2020 से मध्य उप्र के व्यवसाय प्रमुख के पद पर तैनात थे। इनका जिम्मा थोक व्यापार की देखभाल करना था।

उमेश ने बताया कि कुछ समय से चौक शाखा कार्यालय से भुगतान में गड़बड़ी सामने आ रही थी। कमल सिंह ने काम भी छोड़ दिया। संदेह होने पर इन्वेंट्री रिकॉर्ड देखे गए तो पता चला कि 22 कैरेट शुद्धता का करीब 18 किलो 500 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 14.22 करोड़ रुपये गायब था। आरोपी कमल ने खुद को बचाने के लिए फर्जी इनवाइस चालान भी बना दिए। जिन व्यापारियों के नाम पर बिल बने थे। उन्हें सोना सप्लाई ही नहीं किया गया था। हड़पे गए सोने को बेचकर मिले रुपयों से कमल ने शेयर ट्रेडिंग की। मकान और गाड़ी खरीदी और खुद का व्यापार शुरू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed