{"_id":"5f8d78b3b3e24b51d4292e20","slug":"man-who-was-running-illigal-crackers-factory-arrested-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: लंबे समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: लंबे समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Mon, 19 Oct 2020 04:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : amar ujala
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र की पुलिस ने शिवपुर बाजार निवासी आरिफ पुत्र शरीफ को भारी मात्रा में बारूद सहित पटाखा बनाने वाले उपकरण व सुतली बम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से 20 किलो 700 ग्राम बारूद, बने हुए हजारों सुतली बम और पटाखा बनाने का उपकरण बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि अक्तूबर 2018 में अभियुक्त द्वारा बिना लाइसेंस के इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अवैध पटाखे का कारोबार किया जा रहा था जिसमें विस्फोट होने के से अभियुक्त के भाई सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी जबकि छह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
एसओ पंकज सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अवैध पटाखा फैक्ट्री चला रहा था।