{"_id":"5d79ecec8ebc3e012f280228","slug":"man-tried-to-rape-a-girl-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः अधेड़ ने मासूम से की दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः अधेड़ ने मासूम से की दुष्कर्म की कोशिश, केस दर्ज
Thu, 12 Sep 2019 02:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पारा में काकोरी के कुसुमी गांव निवासी अधेड़ किशन यादव ने कक्षा पांच की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। पांच दिन तक महिला व उसकी बेटियां दहशत से खामोश बैठी रहीं। लोगों के हिम्मत दिलाने पर उन्होंने केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला अपनी दो बेटियों संग किराये के मकान में रहती है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर मकान मालिक अपने रिश्तेदार के क्रियाकर्म में गए थे। इस दौरान महिला व उसकी दोनों बेटी घर पर थीं। छोटी बेटी नीचे कमरे में लेटी थी जबकि महिला व बड़ी बेटी छत पर कपडे़ सुखाने गई थीं। इस दौरान किशन यादव आ गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशन से महिला की जान-पहचान है।
विज्ञापन
करीब दो साल पहले उसने महिला को उपनगरीय बस सेवा में संविदा पर परिचालक की नौकरी दिलाई थी। वह अक्सर घर भी आता-जाता रहता था। शुक्रवार दोपहर वह घर आया और बच्ची को अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो छत से मां व बड़ी बहन नीचे आ गईं।
विज्ञापन
दोनों ने मिलकर छात्रा को किशन के चंगुल से बचाया। महिला का कहना है कि किशन पहले भी उसके व बेटियों के साथ गलत हरकत कर चुका है। वह पुलिस से शिकायत करने पर धमकाता है। इस बार भी वह डर की वजह से चुप बैठी रहीं। हालांकि, मकान मालिक व आसपास के लोगों को हिम्मत बंधाने पर शिकायत दर्ज कराई।