फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man suicide

पत्नी व उसके प्रेमी से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी

Sun, 01 May 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
man suicide
लखनऊ। पत्नी व उसका प्रेमी पति को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसमें पत्नी का भाई भी सहयोग करता था। तीनों की प्रताड़ना से तंग आकर विवेक सिंह (35) ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें विवेक ने पत्नी, उसके भाई और पत्नी के प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, इंदिरानगर बी-ब्लॉक स्थित गायत्रीनगर में रहने वाला विवेक सिंह गोमतीनगर स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। शुक्रवार रात विवेक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले विवेक ने चिनहट में रहने वाली ऋचा पाठक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। विशाल का आरोप है कि ऋचा, अपने भाई सुनील वर्मा के मालिक से मोबाइल पर बात करती थी। विवेक विरोध करता था। इसको लेकर भाई से कई बार ऋचा का झगड़ा भी हुआ। चार दिन पहले विवेक काम पर गया था, इसी दौरान ऋचा अपने प्रेमी के साथ सारा सामान समेटकर कहीं चली गई। प्रभारी गाजीपुर रामेश्वर कुमार के मुताबिक, विवेक ने सुसाइड नोट में पत्नी, उसके भाई सुनील व प्रेमी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।विवेक की पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग हैं। वह उसके साथ चली गई थी। इस कारण विवेक ने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed