फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man shot dead in lucknow

दिनदहाड़े व्यवसायी को गोली मारकर थाने पहुंचे हत्यारे किया सरेंडर

Sat, 13 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
man shot dead in lucknow
दिनदहाड़े हुई वारदात से हड़कंप मच गया - फोटो : amar ujala

इंदिरानगर में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने इलाके के प्रतिष्ठित व्यापारी पंकज जायसवाल (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे और इसी बीच मुख्य आरोपी कार से थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि कार चालक और दो अन्य आरोपी फरार हो गए। हत्या के पीछे लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर के अमराई गांव निवासी व्यवसायी पंकज जायसवाल का घर से कुछ दूर किराने का गोदाम है। उन्होंने साबुन व मसाले की एजेंसी भी ले रखी थी।
विज्ञापन


गांव कपासी में उनकी शराब की दुकान है और वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी करते थे। पंकज सुबह नौ बजे अपने गोदाम के पास एक मकान के चबूतरे पर बैठे थे। पास में ही छोटा भाई दीप कुमार जायसवाल खड़ा था और नौकर सोनू लोधी व अन्य कर्मचारी गोदाम में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कपासी निवासी विमलेश रावत, गांव जरहरा निवासी रामकुमार उर्फ रामू गौतम व धर्मेंद्र यादव के साथ वैगन-आर कार से वहां पहुंचे। विमलेश व रामकुमार पंकज के साथ बैठकर बातचीत करने लगे।

...अचानक पिस्तौल निकाली और मार दी गोली

man shot dead in lucknow
इनसेट में मृतक पंकज व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

तभी विमलेश ने पिस्तौल निकाली और पंकज को सटाकर गोली मार दी। पंकज वहीं गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर दीप, सोनू व आसपास के लोग दौड़े। इस बीच धर्मेंद्र ने कार स्टार्ट की और दोनों हमलावरों के सवार होते ही नौबस्ता रोड पर गाड़ी दौड़ा दी। भाई दीप कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके वारदात की सूचना दी और खून से लथपथ पंकज को लोहिया अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।

लोग करते रहे गिरफ्तारी की मांग, थाने पहुंचा हत्या का आरोपी
वारदात के बाद आक्रोशित नागरिकों ने अमराई गांव में जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसओ इंदिरानगर नोवेंद्र सिंह सिरोही व एसएसआई शंभूनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी बीच विमलेश कार लेकर इंदिरानगर थाने पहुंच गया। खुद को पुलिस के हवाले करते हुए वारदात में इस्तेमाल असलहा भी पुलिस को सौंप दिया।

हत्या का पता चलते ही किसान नेता मो. फहीम सिद्दीकी व पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाने के साथ हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। दीप कुमार ने विमलेश गौतम, धर्मेंद्र यादव व रामकुमार गौतम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रंगदारी मांगने पर की थी शिकायत पर लापरवाह बनी रही पुलिस

man shot dead in lucknow
घटना के बाद मृतक के घर पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

दीप व उसके रिश्तेदारों ने कहा कि दबंगों द्वारा रकम हड़पने व रंगदारी मांगने को लेकर पंकज ने पुलिस से मदद मांगी थी। दीप ने बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मां भी पिछले साल चल बसीं। एक ही घर में वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता है। उसी में बड़े भाई पंकज अपनी पत्नी चीना जायसवाल के साथ रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी।

...तो यहां से हुई विवाद की शुरुआत
विमलेश रावत व रामू गौतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराते हुए दीप कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि पंकज ने गांव कपासी में शराब का ठेका लिया था। तब ग्रामीणों के विरोध करने पर विमलेश ने समर्थन दिया था। इससे दोनों में दोस्ती हुई और विमलेश ने जमीन के धंधे में पैसा लगाने को कहा।

दो साल पहले विमलेश, रामकुमार व पंकज ने साझेदारी में 60 लाख रुपये बीघा के हिसाब से 2 बीघा 18 बिस्वा जमीन खरीदी। तीनों ने 42-42 लाख रुपये लगाए और साईं मंत्र ग्रीन सिटी नामक फर्म बनाई। एक बीघा जमीन फर्म के नाम व एक बीघा पंकज के नाम और 18 बिस्वा विमलेश के नाम लिखा-पढ़ी कराई। महीना भर पहले पार्टनरों में विवाद हो गया। पुलिस चौकी में पंचायत हुई।

पंकज ने कहा कि विमलेश व रामू उससे 12 लाख की रंगदारी वसूल चुके हैं, जबकि विमलेश ने उस पर मोटी रकम हड़पने का आरोप लगाया। तय हुआ कि तीनों पार्टनर बैठकर हिसाब करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed