फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man shot dead in faizabad in illicit relation

अवैध संबंध में युवक की हत्या,भाई के ससुराल में मिली लाश

Sun, 05 Jul 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फैजाबाद Updated Sun, 05 Jul 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
man shot dead in faizabad in illicit relation

फैजाबाद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में बीती रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह एक युवती से अवैध संबंध बताई जा रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

विज्ञापन

 
एसएसपी उमेश श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक युवक के पिता ने तहरीर देकर अवैध संबंध का ही मामला बताया है।

खंडासा थाना क्षेत्र के गहनाग रायपट्टी गांव का निवासी अजय कुमार शुक्ल (30) पुत्र राधेरमण शुक्ल बीती रात अपने बड़े भाई संजय शुक्ल की ससुराल इनायतनगर थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में स्व. सुरेंद्र प्रसाद तिवारी के घर आया था।
विज्ञापन


इसी बीच देररात उसकी किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी ससुराल वालों को रात करीब एक बजे उस समय हुई, जब आंधी आने पर गांववालों ने बाग में लावारिस हालत में एक बाइक खड़ी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना प्रधान को दी गई, तो पुलिस रात में ही पड़ताल करने पहुंच गई। कोई नहीं मिला तो बाइक पुलिस उठा ले गई। देररात संजय की ससुराल वालों ने घर के एक कमरे में युवक का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी गई।

घरवालों को नहीं पता चला घर से कब निकला बेटा

man shot dead in faizabad in illicit relation

बताया जा रहा कि मृतक अजय कुमार का अपने बड़े भाई के साले की बड़ी बेटी से अवैध संबंध था। मृतक अजय अपने पिता राधेरमण तिवारी के साथ खेती कराने के लिए शनिवार सुबह घर आया था।

शनिवार की रात वह कब घर से निकलकर भाई की ससुराल पहुंच गया, घरवालों को भी जानकारी नहीं हुई। इसी बीच मवई कला गांव में उसकी हत्या हो गई।

सूचना पर एसएसपी उमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पिता राधेरमण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके बेटे अजय का बड़े बेटे संजय के साले की बेटी  से नाजायज संबंध था।

कई बार शादी की भी बात चली, लेकिन शिल्पा के घरवाले राजी नहीं थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटनास्थल से एक 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed