{"_id":"5aeb0d9f4f1c1b66098b7cc4","slug":"man-put-bank-cashier-on-gun-point-in-faizabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश निकालने पहुंचे युवक ने तान दी कैशियर पर पिस्टल, बैंक में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश निकालने पहुंचे युवक ने तान दी कैशियर पर पिस्टल, बैंक में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 May 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद में थाना महाराजगंज क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक शाखा पूराबाजार में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक ने पैसों के भुगतान के लिए कैशियर पर पिस्टल तान दी। इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्जकर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक विपिन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के रहेरवा निवासी संजय सिंह ने साथियों के साथ शाखा में सुबह करीब 11:30 बजे प्रवेश किया और लूट की नीयत से कैशियर राज नारायण के ऊपर पिस्टल तान दी।
विज्ञापन
इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई। जिसे देखकर अन्य लोग बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो संजय हमलावर हो गया और मारपीट की। मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मौजूद लोगों के बयान लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष महाराजगंज जगदीश उपाध्याय ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। पिस्टल निकालने या लूट की घटना गलत है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।