{"_id":"a3c02ba507ed34531710d4e08879371f","slug":"man-murders-wife-then-kills-himself-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फावड़ा मारकर धड़ से अलग की पत्नी गर्दन फिर रेता अपना गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़ा मारकर धड़ से अलग की पत्नी गर्दन फिर रेता अपना गला
ब्यूरो/अमर उजाला, संदना (सीतापुर)
Updated Sat, 28 Nov 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर के क्षेत्र के कुर्सी गांव में एक सिरफिरे ने शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर पहले पत्नी की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी और फिर चाकू से गला रेत कर खुद की जान दे दी। हालांकि अधेड़ की मौत जिला अस्पताल में हुई है।
परिवारीजन अधेड़ को मानसिक बीमार बता रहे हैं। पुलिस ने मौके से आला कत्ल फावड़ा व चाकू बरामद कर लिया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संदना इलाके के कुर्सी गांव निवासी जयकरन प्रसाद (50) पुत्र मोलहे पत्नी यशोदा (45) व पांच बच्चों के साथ गांव के किनारे मकान बना कर रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे यशोदा गेहूं साफ कर रही थी और जयकरन प्रसाद घर से बोरी में गेहूं लाकर दे रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच पति-पत्नी में मामूली बात पर तकरार हो गई। जिससे नाराज होकर जयकरन ने पास रखे फावड़े से पत्नी यशोदा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। उसने पत्नी की गर्दन धड़ से काट कर अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अक्सर भड़ककर करता था उल्टी-सीधी बातें
बाद में जयकरन ने चाकू से अपना गला रेत लिया। शोर शराबे की बात सुनकर उसके घर के लोग दौड़े और गांव के लोगों को बुलाया। यशोदा की मौत देखकर लोग भयभीत हो गए।
परिवारीजन फौरन जयकरन को उपचार के लिए सिधौली ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में जयकरन की भी मौत हो गई।
घटना को लेकर मृतक के भाई फूलचंद ने बताया कि जयकरन मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसका सिधौली में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां से इलाज भी चल रहा था।
वह अक्सर भड़क कर उल्टी सीधी बातें करने लगता था। घटना के समय भी ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी खत्म कर लिया। घटना की खबर मिलते ही एसओ संदना संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।