{"_id":"5f1956148ebc3e9fa83384eb","slug":"man-murdered-in-karnailganj-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: मानसिक विक्षिप्त ने नरबलि देने के लिए बुजुर्ग का सिर काटकर काली मां पर चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: मानसिक विक्षिप्त ने नरबलि देने के लिए बुजुर्ग का सिर काटकर काली मां पर चढ़ाया
Thu, 23 Jul 2020 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा के करनैलगंज में एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति ने अंधविश्वास में आकर एक बुजुर्ग का सिर काटकर मां काली पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
बुधवार देर रात हुई घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जिले के करनैलगंज के चकरौत बाजार में एक मानसिक विक्षिप्त उदय शुक्ला ने घर के बाहर सो रहे बाबूराम (60 वर्ष) का सिर काट लिया।
विज्ञापन
हत्यारे उदय शुक्ला के परिवार में मां व उसे मिलाकर कुल सात भाई हैं। उनमें से किसी की भी शादी नहीं हुई है। चार भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।
हत्यारे उदय शुक्ला का कहना है कि गांव की सुरक्षा के लिए बलि चढ़ाई है।