फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered in dispute of mining

खनन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
man murdered in dispute of mining
लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के भवानी बाजार में बृहस्पतिवार देर रात खनन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। मामले में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के ग्राम दिगोई का रहने वाला सुभाष सिंह (25) खनन का काम करता था। बीकेटी के ही कठवारा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह व छोटी देवरई गांव निवासी दुर्गेश सिंह से खनन को लेकर उसका विवाद चल रहा था। जानकीपुरम इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात सुभाष अपने साथी आशुतोष, जीतू, बृजेश, अमित सिंह आदि के साथ किसी काम से क्षेत्र के भवानी बाजार आया था। देर रात वहां से निकलते ही पहले से घात लगाए बैठे महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह ने सुभाष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने में दो गोलियां लगने से सुभाष वहीं गिर पड़ा। दोस्तों ने सुभाष को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज सैयद मोहम्मद अली अब्बास ने बताया कि हमलावर महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह को वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। महेंद्र के पास से पिस्टल व दुर्गेश के पास से तमंचा बरामद हो गया है। एसीपी के अनुसार, मामले में मृतक सुभाष की भाभी जाह्नवी की तहरीर पर महेंद्र प्रताप सिंह व दुर्गेश सिंह को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने के साथ ही वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से चल रहा था विवाद
एसीपी अलीगंज सैयद मोहम्मद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्ष खनन का कारोबार करते हैं। सुभाष का इटौंजा इलाके में खनन को लेकर आरोपियों से काफी समय से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में इटौंजा के दौलतपुर में झगड़ा हुआ था। मगर बाद में इटौंजा थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed