फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murdered his wife in lucknow

बच्चा न होने पर पत्नी का गला रेता फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदा

Sat, 06 Oct 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Oct 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
man murdered his wife in lucknow
डेमो
हरदोई के संडीला निवासी सुरेंद्र ने शुक्रवार शाम पत्नी बिंदेश्वरी (32) की गला रेतकर हत्या के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह शादी के 15 साल बाद भी संतान न होने पर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद सुरेंद्र ने धारदार हथियार से बिंदेश्वरी की गर्दन रेत दी।
विज्ञापन


वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव मलिहाबाद में रेल की पटरियों पर पड़ा पाया गया। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक रीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र खेती-किसानी करता था।
विज्ञापन


वह संडीला के तिलोइया खुर्द गांव मूल निवासी था। करीब 15 साल पहले उसकी शादी आशू सराय गांव के छेदी की बेटी बिंदेश्वरी से हुई थी। संतान न होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार शाम झगड़े के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात से घबराए उसके भाई कैलाश, बहन रामदेवी और बहनोई राजकुमार भी भाग निकले। ग्रामीणों से सूचना पाकर संडीला के प्रभारी निरीक्षक नागेश मिश्र समेत पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई गुड्डू की तरफ से तहरीर दी गई है।

दूसरी शादी पर अड़ा था सुरेंद्र

उधर, शाम करीब छह बजे मलिहाबाद के जालामऊ के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला शव सुरेंद्र का है। पुलिस ने उसके परिवारीजनों से संपर्क किया तो पत्नी की हत्या करके भागने की जानकारी मिली। 

सुरेंद्र बुधवार को भी पत्नी विंदेश्वरी से जमकर झगड़ा था। उसने विंदेश्वरी को मायके जाने के लिए कह दिया था। बताया जाता है कि संतान न होने के कारण सुरेंद्र विंदेश्वरी को छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता था।

विवाद की जानकारी पर विंदेश्वरी का भाई गुड्डू निवासी आसू सरांय कोतवाली संडीला सुरेंद्र के घर तिलोइया खुर्द गया था। वहां उसने कहा था कि विंदेश्वरी को ऐसे ही मायके नहीं ले जाएगा। इसके लिए न्यायालय में केस दायर करेंगे और तलाक के बाद ही घर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed