फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murder his ill daughter in scarcity of money

इलाज के पैसे नहीं थे तो बच्ची का गला घोंटकर कोठरी में गाड़ी लाश

Wed, 16 Nov 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Nov 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
man murder his ill daughter in scarcity of money
डेमो - फोटो : demo pic

कैसरबाग पुलिस ने बीमार बेटी की हत्या के बाद शव कोठरी में गाड़कर फरार मजदूर को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हत्थे चढ़े आरोपी ने कुबूला कि इलाज के पैसे नहीं थे, इसके चलते बेटी का गला घोंट दिया था। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैसरबाग अशोक पांडेय ने बताया कि मोहल्ला सफदलबाग में 28 अक्तूबर की रात 13 वर्षीय नैनसी की हत्या के बाद उसका शव कोठरी में गाड़कर फरार पिता राजकुमार कोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


हत्थे चढ़े राजकुमार ने पुलिस को बताया कि नैनसी लंबे समय से बीमार चल रही थी। मजदूरी करके किसी तरह दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाता था। ऐसे में बेटी का अच्छे डॉक्टर से इलाज व दवाएं खरीदना संभव नहीं हो पाया। वह नैनसी के स्वस्थ होने के लिए पूजापाठ करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, 28 अक्तूबर को देरशाम घर लौटा। चारपाई पर पड़ी नैनसी भूख से व्याकुल थी। बताया कि दादी से खाना मांगा था। उन्होंने बुआ से लेने को कहा और बुआ ने खाना नहीं दिया। 

कुछ देर बाद हुआ पछतावा फ‌िर...

man murder his ill daughter in scarcity of money
डेमो प‌िक - फोटो : MID DAY
राजकुमार बोला कि गुस्से में नैनसी को पटका और गला घोंट दिया। कुछ देर बाद उसे अपने किए का पछतावा हुआ तो बुरी तरह घबरा गया। आनन-फानन कोठरी में कब्र खोदी। 

उसमें शव दफनाने के साथ अगरबत्ती सुलगाई और अगली सुबह पड़ोस के घर की पुताई करने चला गया। वहां से अपने परिवारीजनों की गतिविधियों पर नजर रखे था। दोपहर में छोटे भाई सुनील को नैनसी की तलाश और पुलिस को फोन करते देखा। भांडा फूटता नजर आने पर फरार हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed