फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man left two children in hanuman mandir lucknow

दो मासूमों को मंदिर छोड़ गया पिता, परेशान हैं पर घर वापस नहीं जाना चाहते बच्चे

Fri, 10 Jun 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Jun 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
man left two children in hanuman mandir lucknow
आयुष और खुशी - फोटो : amar ujala

राजधानी में अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर पर बुधवार देर रात एक पिता अपने दो बच्चों को लावारिस छोड़ गया। आसपास मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन


 वहीं, काफी खोजबीन के बाद भी पिता का पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस ने बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के निर्देश पर प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह शिशु में शरण दिलाई है।
विज्ञापन


लावारिस छोड़े भाई बहनों में चार साल का आयुष और उसकी तीन साल की बहन खुशी है। बच्चों ने अपना नाम तो बता दिया, लेकिन घर का पता नहीं बता सके। हालांकि, उन्होंने यह बता दिया कि उनके पिता ही उन्हें मंदिर के बाहर छोड़कर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने बच्चों की काउंसलिंग करवाई, इसमें बच्चों ने बताया कि उनकी मां पिता के साथ नहीं रहती। संभवत: मामा के साथ कहीं रहती हैं।

घर भेजने के लिए नहीं डाला गया दवाब

man left two children in hanuman mandir lucknow
डेमो

वहीं, पिता का पेशा वे नहीं बता पा रहे। घर से बाहर छोड़ दिए जाने से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। हालांकि, उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक बताया जा रहा है।

चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं ने बच्चों से कहा कि अगर वे रास्ता बताएं तो उन्हें घर पहुंचा देंगे। लेकिन, बच्चों ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वे घर का रास्ता नहीं जानते और घर जाना भी नहीं चाहते। 

उन्हें यहीं (बाल गृह) रहना है। बच्चों के ऐसे रुख को देखते हुए उन पर ज्यादा दबाव नहीं डाला गया। माना जा रहा है कि इन बच्चों को उनका पिता घरेलू क्लेश की वजह से तैश में आकर लावारिस छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed