फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kills his wife in sitapur.

शक्की पति ने गला घोंटकर ली बीवी की जान

Wed, 03 Dec 2014 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Wed, 03 Dec 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
man kills his wife in sitapur.
थानगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ग्राम कोदौरा निवासी अलीजान ने अपनी पत्नी नूरजहां (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद शव को गांव के बाहर गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गया। देर शाम शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


घटना का कारण पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर संदेह जताना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान हर्ष फायरिंग से दूल्हे का बहनोई और एक बालक घायल हो गया।

बहनोई के गले के पास गोली लगी जबकि बालक के सिर के पास से छीलती हुई निकल गई। विदाई के दौरान हुई इस घटना से बारातियों और जनातियों में अफरातफरी मच गई। गोली पिस्टल से चलाए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed