फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man killed his pregnant wife in raebareli

मोबाइल से तारीख डिलीट की तो ली गर्भवती बीवी की जान

Mon, 17 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डलमऊ (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला,डलमऊ (रायबरेली) Updated Mon, 17 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
man killed his pregnant wife in raebareli

रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम एक गर्भवती विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसके हाथों उसके पति के मोबाइल से समय और तारीख डिलीट हो गया था।

विज्ञापन


इतनी छोटी से बात पर पति ने अपनी गर्भवती बीवी की जान ले डाली। मोबाइल देखकर गुस्से में पहले अपनी बीवी को तेज से तमाचा जड़ा, जिससे उसका सिर दीवार से जा टकराया। इससे उसे गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोदऊ मजरे पखरौली गांव निवासी गांव की रहने वाली सुमन (25) की शादी दो साल पहले इसी क्षेत्र के जोहवानटकी गांव निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। वह गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन घर पर ही रहकर खेती करता है। जानकारी के मुताबिक सुमन के हाथों अर्जुन के मोबाइल की समय-तारीख डिलीट हो गई थी। शाम को पति घर आया, जब उसे मोबाइल में समय-तारीख डिलीट मिली तो वह पत्नी सुमन पर खफा हो गया।

जल्द ही आने वाला था नन्हा मेहमान

man killed his pregnant wife in raebareli

इसी बात को लेकर दंपती में कहासुनी होने लगी। पति ने तेज से सुमन के गाल पर तमाचा जड़ दिया। इससे सुमन दीवार से सिर के बल पर जा टकराई। सिर पर गंभीर चोटें आ गई। सीएचसी के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर कोतवाल ओपी यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता संतलाल ने कोतवाली में तहरीर दी है कि अर्जुन ने ही बेटी से कहासुनी के दौरान दामाद ने उसे तमाचा जड़ दिया।

इससे बेटी का सिर दीवार से जा टकराया। गंभीर चोट लगने के कारण बेटी सुमन की मौत हुई। कोतवाल का कहना है कि पति को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मृतका गर्भवती थी। जल्द घर में नन्हा मेहमान आने वाला था। इसको लेकर सुमन के अलावा अन्य परिवारीजन खुश थे। मामूली सी बात पर सुमन की हत्या से ये खुशियां गम में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed