{"_id":"5fb8c348bc02b20b142e35e4","slug":"man-injured-due-to-manjha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पतंग के मांझे से कटा युवक का चेहरा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसा: पतंग के मांझे से कटा युवक का चेहरा, हालत गंभीर
Sat, 21 Nov 2020 01:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
घायल महेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पतंग के मांझे से शुक्रवार दोपहर आलमनगर पुल पर एक युवक का चेहरा कट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक हादसे के वक्त बुद्धेश्वर से घर वापस जा रहा था। वह जिम संचालक है।
विज्ञापन
हालांकि, इलाकाई पुलिस इस हादसे से अनजान बनी रही। राजाजीपुरम निवासी महेंद्र कुमार चौधरी जिम संचालक है। वह शुक्रवार दोपहर बुद्धेश्वर गया था। वापस आते समय आलमनगर पुल पर अचानक पतंग का मांझा उसकी गर्दन और चेहरे पर आकर फंस गया।
विज्ञापन
रगड़ते चले जाने से महेंद्र का चेहरा कट गया। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। राहगीरों ने महेंद्र को उठाया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा धनंजय सिंह के मुताबिक इस हादसे से संबंधित कोई जानकारी पुलिस को नहीं है।
विज्ञापन