घुमाने के बहाने पत्नी को बुलाया, फिर करवा दी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर से 12 दिन से गायब कविता रावत उर्फ सोनी की उन्नाव के हसनगंज मोहान निवासी पति विद्या प्रकाश उर्फ गुड्डू ने ही सुपारी देकर हत्या कराई थी। गुड्डू को शक था कि पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं।
उसने घूमने के बहाने पत्नी को बुलाया और कार से उन्नाव ले गया। रास्ते में सुपारी किलर उन्नाव के असोहा निवासी होश राम को बैठा लिया। सोहरामऊ में सई नदी के पास सुपारी किलर ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी और शव गोमापुर गांव के एक खेत में फेंक दिया।
सोमवार दोपहर उन्नाव पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया तब मामले का खुलासा हुआ। महानगर पुलिस ने गुड्डू और उन्नाव के पुरवा अजयपुर निवासी मौसा सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है।
सुपारी किलर होश राम सहित हत्या में शामिल असोहा के सिलारपुर निवासी नागेंद्र और सरोजनीनगर लखनऊ के रनियापुर निवासी सुरेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एएसपी ट्रांस गोमती दुर्गेश कुमार ने बताया कि कविता के पिता फैजाबाद रोड कर्बला बादशाहनगर निवासी बलबीर रावत ने महानगर कोतवाली में बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
बलवीर का कहना था कि सात दिसंबर की सुबह 11 बजे गुड्डू ने फोन करके उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसने कहा कि आठ दिसंबर को बैंक से रुपये निकालने और किराये का कमरा देखने के लिए लखनऊ आएगा। सुबह करीब दस बजे लखनऊ आकर उसने कविता को फोन करके बादशाहनगर में मंदिर के पास बुलाया।
दस हजार में दी थी हत्या की सुपारी
कविता परिवारीजनों को बताकर चली गई। दो दिन तक वह लौटकर नहीं आई तो पिता ने गुड्डू को फोन किया। लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले की जांच दरोगा राकेश कुमार पांडेय कर रहे थे।
बलवीर ने गुड्डू पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की गुड्डू ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार कर कहा कि उसे उन्नाव के पुरवा अजयपुर निवासी मौसा सुरेश के घर ले गया था।
सुरेश ने ही सुपारी किलर होशराम को 10000 रुपये देने की बात कही थी। कविता को घुमाने की बात कह सुरेंद्र को उसकी मारुति कार लेकर बुलाया। तीनों घर से निकले तो होशराम और नागेंद्र मिले।
उन्हें साथ लेकर गुड्डू सई नदी पहुंचा। सभी बहाने से कार से उतरे और कविता को नदी के किनारे एक सुनसान खेत में ले गए। यहां होशराम ने गला दबाकर कविता की हत्या कर दी।