फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man fell in to the duct of lift, acutely injured

Lucknow News: लिफ्ट के डक्ट में गिरा जेपीओ कर्मचारी, गंभीर रूप से घायल

Thu, 27 Apr 2023 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 27 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Man fell in to the duct of lift, acutely injured
लखनऊ। हजरतगंज के वाईएमसीए बिल्डिंग के ठीक सामने बने जुगल किशोर एमराल्ड अपार्टमेंट के लिफ्ट के डक्ट में गिरने से जीपीओ कर्मचारी विकास तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को पीड़ित के भाई ने अपार्टमेंट के मालिक कारोबारी नीरज रस्तोगी पर हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। गौतमपल्ली के जियामऊ निवासी अविनाश तिवारी के अनुसार, उनका बड़ा भाई विकास तिवारी जीपीओ में कार्यरत है। वह 12 अप्रैल की शाम एमराल्ड अपार्टमेंट में रहने वाले दोस्त से मिलने शाम छह बजे गया था।
विज्ञापन

अविनाश के अनुसार, विकास ने जैसे ही लिफ्ट का बटन दबाया, उसका दरवाजा खुल गया। अंधेरा होने के चलते विकास ने जैसे ही पैर आगे बढ़ा वह लिफ्ट के गहरे डक्ट में जा गिरा। अविनाश के अनुसार, लिफ्ट खराब थी और बटन दबाने पर सिर्फ गेट खुला, लिफ्ट नीचे नहीं आई।
विज्ञापन

डक्ट में गिरने से विकास की रीढ़ की हड्डी, सिर व शरीर पर गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अविनाश के मुताबिक, दूसरे अस्पताल में उनके भाई का ऑपरेशन किया गया है। अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अविनाश ने इस संबंध में मंगलवार को अपार्टमेंट के मालिक नीरज रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed