फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man drop in well when go to meet his lover

लखनऊ: प्रेमिका से आधी रात मिलने गया युवक गहरे कुएं में गिरा, ऐसे निकाला गया बाहर

Tue, 01 Feb 2022 10:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 01 Feb 2022 10:15 AM IST
सार

यह हादसा रात 2.30 बजे हुआ और घटनास्थल पर युवक की प्रेमिका भी मौजूद थी जिसकी चीख पुकार सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए...

विज्ञापन
man drop in well when go to meet his lover
कुएं में गिरा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके में प्रेमिका से मिलने पहुंचा एक युवक गहरे कुएं में गिर गया। बिजनौर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज इलाके के रहने वाले एक युवक का सरोजनीनगर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन


बिजनौर इलाके के माती गांव के पास सोमवार रात करीब 2.30 बजे दोनों मिलने पहुंचे थे। बताते हैं कि इस दौरान में घना कोहरा होने के चलते युवक गहरे कुएं में गिर गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कुएं के पास उसकी प्रेमिका भी मौजूद थी। उसके गिरने के बाद वह वहीं बैठकर चीखने लगी। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक 40 फीट गहरे कुएं के अंदर है।
विज्ञापन


वह भी मदद के लिए चिल्ला रहा था। ग्रामीणों ने सूचना बिजनौर पुलिस को दी। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर रस्सी की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला। गहरे कुएं में गिरने से युवक घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे सरोजनीनगर सीएचसी में उसे भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। प्रभारी निरीक्षक बिजनौर राजकुमार के मुताबिक, युवक व युवती का प्रेम संबंध है। दोनों माती गांव मिलने के लिए आए थे, तभी वह कुएं में गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed