{"_id":"5f2d30e88ebc3e3cc05a2f60","slug":"man-died-because-of-carelessness-of-health-department-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हालत बिगड़ने के दूसरे दिन आई एंबुलेंस, युवक की मौत, परिवार में अकेला कमाने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हालत बिगड़ने के दूसरे दिन आई एंबुलेंस, युवक की मौत, परिवार में अकेला कमाने वाला था
Fri, 07 Aug 2020 04:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Aug 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केसरीखेड़ा के विक्रम नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीज (36) की हालत बिगड़ने के बाद परिजन तीन जुलाई को कंट्रोलरूम में एंबुलेंस के लिए फोन लगाते रहे लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। दूसरे दिन शाम को जब एंबुलेंस आई और मरीज को सरोजनी नगर स्थिति टीएसएम अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई थी। युवक घर में अकेला कमाने वाला था।
विज्ञापन
50 में नौ मिले पॉजीटिव
युवक की मौत के बाद मोहल्ले में 50 लोगों की जांच कराई गई तो नौ पॉजिटिव निकलें। पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू ने पूरे वार्ड की जांच कराने की मांग की तो अधिकारियों ने किट नहीं होने का हवाला देकर सिर्फ 50 लोगों की जांच की।
विज्ञापन
डॉक्टर की मौत के 16 घंटे बाद मिला शव वाहन
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त रणनीति से चल रहे इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूप की हालत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में डॉ. एस अंसारी की मौत के 16 घंटे बाद शव वाहन मिल सका। तेलीबाग निवासी डॉ. की मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन व परिजनों ने लगातार सीएमओ कंट्रोल रूम में फोन किया। इसके बावजूद समय पर शव वाहन नहीं मिला। परिजनों ने कई बार आला अधिकारियों को फोन किया तो बुधवार को शाम चार बजे शव वाहन दिया गया, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका।