{"_id":"5d5e2dc48ebc3e6c4d5fb0e7","slug":"man-committed-suicide-by-jumping-in-to-gomti-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मोबाइल पर किसी से बात कर गोमती में लगा दी छलांग, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने मोबाइल पर किसी से बात कर गोमती में लगा दी छलांग, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
Thu, 22 Aug 2019 04:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 22 Aug 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
मनीष (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में हजरतगंज के लक्ष्मण मेला मैदान के पास बुधवार शाम को एक युवक ने गोमती में छलांग लगा दी। पुलिस ने स्कूटी में मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान मनीष कुमार सिंह (25) के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक की लाश को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
हजरतगंज स्थित लक्ष्मण मेला मैदान चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सोनकर के मुताबिक, हसनगंज के बगिया मुंशीगंज निवासी सुनील कुमार सिंह का बेटा मनीष बीकेटी स्थित एक कॉलेज से बीएड कर रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह स्कूटी से गोमती किनारे आया।
विज्ञापन
मोबाइल पर किसी से बातचीत की और नदी में कूद गया। यह देख प्रत्यक्षदर्शियों ने कूदता देखकर शोर मचाया। पुलिस मौके पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारा गया और कई जगह जाल भी लगवाए। काफी देर बाद मनीष का शव गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। पुलिस का कहना है कि उसने पिता से कहा था कि वह पेट्रोल भरवाने जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस पड़ताल कर रही है कि नदी में कूदने से पहले मनीष ने किससे बातचीत की थी। परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।