फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man commits suicide after broken love marriage

ढाई महीने की शादी टूटी तो लगा ली फांसी, भागकर की थी लव मैरिज

Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
man commits suicide after broken love marriage
डेमो प‌िक
लखनऊ के हुसैनगंज में ढाई महीने की लव मैरिज टूटी तो आकाश गौतम (28) ने फांसी लगा ली। वह संविदा पर लेसा में तैनात था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी के डेढ़ महीने बाद ही पत्नी मायके चली गई। इसके बाद उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन


जहां चार दिन पहले पेशी थी। इस दौरान पत्नी ने साफ शब्दों में इन्कार कर दिया। इसके बाद वह परेशान रहने लगा और शुक्रवार दोपहर को उसने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


एसएसआई ने बताया कि  उदयगंज पुराना बर्फखाना निवासी आकाश संविदा कर्मचारी था। मां राजभवन में कर्मचारी है। आकाश का मोहल्ले की युवती से प्रेम संबंध था। करीब ढाई महीने पहले दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिवारीजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जब दोनों वापस लौटे तो युवती ने थाने में आकाश के साथ रहने की बात कही। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर दोनों को घर भेज दिया।

डेढ़ महीने में टूट गया प्रेम विवाह

man commits suicide after broken love marriage
डेमो प‌िक

पुलिस के मुताबिक, आकाश की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। शुरू में पत्नी ने साथ रहने का बयान देकर पिता का घर छोड़ा था। डेढ़ महीने में ही वह मायके वापस चली गई, दोनों का प्रेम विवाह टूट गया। आकाश की पत्नी साथ नहीं रहना चाहती थी। 

उसने कई बार समझौते का प्रयास किया पर असफल रहा। आकाश ने पत्नी को घर लाने को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में दोनों की पांच दिन पहले पेशी थी। वहां आकाश की पत्नी ने साफ शब्दों में साथ जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह परेशान रहने लगा।

भाई को भेजा बिरयानी लेने और लगा ली फांसी
आकाश शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर पहुंचा। वहां छोटा भाई मौजूद था, उसे सौ रुपये दिए और बिरयानी लाने को कहा। छोटा भाई घर से बाहर निकला, इसके बाद आकाश ने कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 

आधे घंटे बाद छोटा भाई लौटा तो उसे आकाश का शव कमरे में लटकता मिला। उसने मां व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। लोगों ने आकाश का शव नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर रात तक परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed