फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man cheated woman in the name of astrology

शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप दिखाकर महिला के जेवर पार किए

Mon, 24 Apr 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
man cheated woman in the name of astrology
डेमो प‌िक

लखनऊ के आशियाना में शनिवार को चार टप्पेबाजों ने शनि का प्रकोप बताकर बुजुर्ग महिला के जेवर उतरवा लिए। इस दौरान पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रही थी। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


आशियाना के रजनीखंड शारदानगर निवासी महेश चंद्र पंत ने बताया कि शनिवार को एलडीए कालोनी निवासी रिश्तेदार के घर पर कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने उनकी मां सावित्री देवी निकली थीं। 
विज्ञापन


वह सेंट्रल पब्लिक स्कूल रजनीखंड के सामने मंदिर के पास छाया में बैठकर अन्य रिश्तेदारों का इंतजार कर रही थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो युवक उनके पास पहुंचे और शुक्ला पंडितजी का पता पूछने लगे। उन्होंने बताया कि वह ज्योतिष के विद्वान है। उनसे मिलना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने सावित्री देवी को अपनी बातों में उलाझए रखा। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति भी वहां पहुंचा। युवकों ने बताया कि यही शुक्ला पंडित है। शुक्ला पंडित ने सावित्री को देखने के बाद कहा कि तुम्हारे ऊपर शनि की साढ़े साती चल रही है। 

यूं झोंकी आंखों में धूल

man cheated woman in the name of astrology
डेमो प‌िक

इसके बाद झुककर मिट्टी उठाई व सावित्री की तरफ देखकर फूंक मारी और कहा कि सौ मीटर पश्चिम की ओर चलो। साथ में तीनों गए। कुछ दूरी पर एक और साथी मिला। सौ मीटर चलने के बाद महिला से कहा कि शनि की साढे़ साती जिसकी चलती है उसे सोना नहीं पहनना चाहिए। जेवर उतार दो। 

एक युवक ने कागज दिया और कहा कि इसमें जेवर लपेटकर रख दो। शुक्ला पंडित ने कहा कि शादी समारोह में जाकर कागज में गंगाजल डालने के बाद जेवर पहन लेना। टप्पेबाजों की बातों में आकर सावित्री ने जेवर उतारकर कागज में लपेटकर दे दिए। 

कुछ देर मंत्र पढ़ने का नाटक कर शुक्ला पंडित ने कागज वापस कर दिया। सावित्री कागज लेकर समारोह में चली गईं। उन्होंने कागज खोला तो उसमें पत्थर के कुछ टुकड़े थे। 

महेश ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया। एसओ आशियाना सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed