{"_id":"609c31ec8ebc3ed62e745f63","slug":"man-beaten-in-suspected-theft-lko-city-news-lko5778896121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी चोरी के आरोप में युवक को मुर्गा बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी चोरी के आरोप में युवक को मुर्गा बनाकर पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। पोल्ट्री फॉर्म में मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर वहां के मालिक ने एक मजदूर को मुर्गा बनाया। इतने से भी संतोष नहीं हुआ तो उसकी जमकर पिटाई की। इस करतूत का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के मुताबिक, मामला बीकेटी इलाके का है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।
मलिहाबाद इलाके में बुधवार शाम को एक वीडियो वायरल हो हुआ जिसमें एक मुर्गी फॉर्म में काम करने वाले मजदूर को मुर्गी चोरी के आरोप में बुरी तरह पिटाई की जा रही थी। वायरल वीडियो बख्शी का तालाब का बताया जा रहा है। मजदूर को पीटने वाले की पहचान मलिहाबाद के भदवाना के रहने वाले तौसीफ के रूप में हुई है। वह बख्शी का तालाब कठवारा में पोल्ट्री फॉर्म का काम करता है।
पुलिस के मुताबिक, अगर चोरी की पुष्टि हो गई थी तो पोल्ट्री फॉर्म के मालिक को पुलिस से संपर्क करना चाहिए था। इस तरह किसी की पिटाई करना अमानवीय व्यवहार है। प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद चिरंजीव मोहन के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बख्शी का तालाब के कठवारा का है जहां मलिहाबाद के भदवाना गांव निवासी तौसीफ पोल्ट्री फॉर्म चलाता है। वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। अभी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।