{"_id":"5efd6b1d8ebc3e42cf7f2709","slug":"man-attacked-on-his-sister-in-law-she-died-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया लोहे की रॉड से हमला, साली की मौत, पत्नी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक ने किया लोहे की रॉड से हमला, साली की मौत, पत्नी गंभीर
Thu, 02 Jul 2020 10:35 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
शामीन (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र के यहियागंज निवासी रऊफ की 25 वर्षीय बेटी शामीन और अजरीन पर उनके दामाद इरफान ने हमला कर दिया। हमले में साली शामीन की बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इरफान को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पत्नी और साली ने रुपये देने से मना किया तो उसने जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, अस्तबल यहियागंज निवासी रऊफ , पत्नी साबरा तीन बेटियों और तीन बेटों के साथ रहते हैं। वे जल संस्थान से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
यहियागंज इलाके में उनके दो तीन फ्लैट हैं जिनके किराए से परिवार का खर्च चलता है। आठ साल पहले अपनी बेटी अजरीन की शादी सआदतगंज चौपटिया तोप दरवाजा निवासी इरफान से हुई थी। शादी के एक साल बाद इरफान अपने ससुराल में आकर रहने लगा।
विज्ञापन
रऊफ की पत्नी साबरा के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे इरफान ने अपनी पत्नी अजरीन और साली शामीन से रुपये मांगे। उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इस बात से नाराज इरफान ने पास में पड़े एक लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन दोनों को पहले ट्रॉमा सेंटर ले कर गए लेकिन वहां भर्ती नहीं कराया जा सका। इसके बाद बलरामपुर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने अजरीन को भर्ती कर लिया। वहीं शामीन को मृत घोषित कर दिया।
अपनी संपत्ति बेच चुका था आरोपी
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, आरोपी इरफान को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि रुपए मांगने का विरोध करने पर हमला किया गया। जिसमें साली की मौत हो गई और पत्नी की हालत काफी गंभीर है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मृतका शामीन की शादी के संबंध में बातचीत चल रही थी। वह आठवीं पास है। फ्लैट का जो भी किराया आता था, वह शामीन के ही पास रहता था। पूरे घर का खर्च का हिसाब किताब भी उसी के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक, इरफान अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन बेच चुका था। इसके बाद वह ससुराल में आकर रहने लगा था। कोई काम धंधा नहीं करता था। उसके रिश्तेदार की काकोरी में डेयरी है जिसमें वह केयरटेकर का काम करता था।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मृतका शामीन की शादी के संबंध में बातचीत चल रही थी। वह आठवीं पास है। फ्लैट का जो भी किराया आता था, वह शामीन के ही पास रहता था। पूरे घर का खर्च का हिसाब किताब भी उसी के पास रहता था। पुलिस के मुताबिक, इरफान अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन बेच चुका था। इसके बाद वह ससुराल में आकर रहने लगा था। कोई काम धंधा नहीं करता था। उसके रिश्तेदार की काकोरी में डेयरी है जिसमें वह केयरटेकर का काम करता था।