फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man arrested with smack of 2 crore rupees

दो करोड़ की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, कार बरामद

Fri, 14 May 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
man arrested with smack of 2 crore rupees
लखनऊ। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को कृष्णानगर के लोकबंधु अस्पताल के पास से एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। उसके पास से दो किलो स्मैक बरामद किया गया। जिसकी बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये हैं। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह का नेटवर्क राजस्थान से बाराबंकी तक नेटवर्क फैला है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ के डिप्टी एसपी अमित नागर की टीम को सूचना मिली की राजस्थान और बाराबंकी के बीच स्मैक तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जानकारी होने पर टीम ने नेटवर्क खंगालना शुरू किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर को कृष्णानगर इलाके के लोकबंधु अस्पताल के सामने से एक लग्जरी कार सवार युवक को दबोच लिया। उसके कार से दो करोड़ रुपये का स्मैक बरामद किया। पकड़ा गया सलमान बाराबंकी के सफदरगंज थाने के पल्हरी का रहने वाला है। वह बाराबंकी में एक गिरोह चलाता है। जिसमें करीब 7 सदस्य प्रमुख है। वह गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन

राजस्थान के झालावाड़ से स्मैक तस्करी कर बरेली, लखनऊ के रास्ते से बाराबंकी ले जाते थे। झालावाड़ में उसने शर्मा नाम के एक व्यक्ति से स्मैक लिया। पूछताछ में सलमान ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान स्मैक की खपत ज्यादा है। वह पंचायत चुनाव में करीब 20 लाख रुपये गवां चुका है। इसकी भरपाई करने के लिए दो किलो स्मैक बेचने के लिए लाया था। उसके गिरोह में बाराबंकी के जैतपुर निवासी शादाब, रसौली का मो. जमाल, पल्हरी का मो. गुलाम रसूल, भनौली जैतपुर का सज्जन प्रमुख हैं। पुलिस टीम गिरोह के इन सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed