फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested who raped a Nepali young girl in Chinhat Hotel.

नेपाली युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार, नागपुर से केस लेने पर विचार

Tue, 06 Oct 2020 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 06 Oct 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
Man arrested who raped a Nepali young girl in Chinhat Hotel.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

नेपाल की एक युवती से 15 दिन पहले चिनहट के एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी के धमकाने पर वह नागपुर में अपने एक नेपाली दोस्त के पास चली गई थी। इस दोस्त ने नागपुर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अब नागपुर पुलिस ने एक टीम के साथ पीड़िता को दस्तावेजों के साथ चिनहट भेज दिया है। सोमवार को यह महिला लखनऊ पहुंची पर वह जिस होटल का पता बता रही है उस नाम का कोई होटल चिनहट में नहीं है।
विज्ञापन


लिहाजा अब चिनहट पुलिस इस मुकदमे को अपने यहां स्थानान्तरित करने के लिए अफसरों से सलाह कर रही है। वहीं, मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 नेपाली युवती ने नागपुर के कोराठी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती ने बताया था कि वह नौकरी के सिलसिले में 2018 में नेपाल से भारत आई थी। इस साल मार्च से वह लखनऊ में अपनी एक दोस्त के फैजाबाद रोड स्थित मकान में किराये पर रहती थी। इस दोस्त ने उसका परिचय प्रवीण राजपाल यादव से कराया था। वह लखनऊ का रहने वाला है और दुबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्त ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। जब उसने इस साल सितंबर में रुपये वापस मांगे तो वह धमकाने लगी। इस पर उसने प्रवीण से मदद मांगी। प्रवीण ने उसे धोखा दिया और एक होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने नागपुर पुलिस को बताया कि आरोपी प्रवीण ने उसे बहुत धमकाया था। कहा था कि अगर पुलिस को सूचना दी तो उसके अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। जिससे भयभीत युवती ने चिनहट कोतवाली में मुकदमा नहीं लिखाया था।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक नागपुर से पुलिस टीम पीड़िता को लेकर आई है। वहां के डीएसपी ने डीसीपी चारू निगम के लिए पत्र लिखा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed